फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ब्रह्माकुमारी बहनों ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाओ का दिया संदेश

Fri, 05 Jun 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कृष्णा पार्क में पौधारोपण करती बीके अंजना बहन व अन्य। स्रोत : स्वयं - फोटो : इमरजेंसी वार्ड भर्ती मरीज।
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-25 स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा वीरवार को कृष्णा पार्क में पौधारोपण किया और पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन

संचालिका ब्रह्माकुमारी अंजना बहन ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिकता के संगम के रूप में लगातार व्यापक पौधा रोपण और वृक्षारोपण अभियान चला रहा है। संस्थान का लक्ष्य पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। उनका मानना है मानव विचारों और चेतना का हमारी प्रकृति पर गहरा प्रभाव पड़ता है। सरकार पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए कई लाभकारी अभियान चला रही है, जिसके तहत विश्व पर्यावरण दिवस (पांच जून) और विभिन्न वन महोत्सवों पर एक पेड़ इसके साथ किसानों की आय बढ़ाने और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारों द्वारा मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना भी संचालित है। पेड़-पौधे लगाने से मौसम का ताप संतुलन बना रहता है और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। इसलिए सभी को अपने जन्मदिन या किसी विशेष अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. ओम प्रकाश सेतिया, रविंद्र नांदल, दिलबाग सैनी, सुभाष गोयल, सत्यप्रकाश पालीवाल, कर्मबीर त्यागी, सचिन और डॉ. राज सेतिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें