फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल के मासूम बेटे और पत्नी की हत्या कर बाउंसर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शक करने की आदत से तंग आकर गांव सिवाह निवासी युवा बाउंसर ने पत्नी और एक साल के बेटे की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर खुद भी जान दे दी। दोनों की हत्या के बाद उसने अपने ससुर, जीजा और मालिक के बेटे को कॉल कर वारदात की जानकारी दी थी। जीआरपी ने मामला दर्ज कर बाउंसर के शव और पुलिस ने पत्नी व बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव सिवाह निवासी 28 वर्षीय रमेश कादियान उर्फ मैसी दिल्ली में एक प्रॉपर्टी डीलर पद्म पंवार का बाउंसर था। दिल्ली में लॉकडाउन लगने से वह गांव में घर बनवाने के लिए पानीपत आ गया था। डेढ़ माह से वह यहीं पर था। वीरवार की दोपहर करीब दो बजे उसने प्रापर्टी डील पद्म पंवार के बेटे नितिन को कॉल किया। बताया कि बेटे कविश (1) और पत्नी अनु (27) को उसने मार दिया है। अब रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के लिए जा रहा है। इसके बाद रमेश ने सोनीपत निवासी अपने जीजा नितिन और ससुर रणबीर को भी कॉल कर यही बातें कहीं। नितिन ने तुरंत ससुर पाले राम को कॉल कर यह सूचना दी। जब वे दूसरे बेटे सुरेश के साथ रमेश के कमरे पहुंचे तो वहां पर बहू और पौत्र की लाश मिली लेकिन रमेश वहां नहीं था। सुरेश ने बताया कि रमेश भागता दिखा तो उसे पकड़ने का प्रयास किया। वह भागकर सिवाह के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। पहले उसे बचा लिया गया लेकिन वह भागकर ईख की फसल में छिप गया। इस बीच आई दूसरी ट्रेन के सामने कूदकर उसने जान दे दी।
पत्नी करती थी शक, रहता था परेशान
दिल्ली निवासी पद्म पंवार के यहां पर रमेश बीते पांच साल से अधिक समय से काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि मैसी और उसकी पत्नी में झगड़ा होता रहता था। वह उस पर शक करती थी। इससे वह परेशान रहता था।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में हुई शादी, बना रहा था घर
वर्ष 2018 में मैसी की शादी अनु से हुई थी और एक साल पहले कविश का जन्म हुआ था। अब मैसी परिवार के लिए नया घर बना रहा था। उसे पहलवानी का शौक था। इसी वजह से वह बाउंसर बन गया था।
ससुराल वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
मैसी की पत्नी अनु के परिवार वालों ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। उनका कहना है मैसी ने दहेज के लिए बेटी की हत्या की और फिर बेटे को मारकर खुद आत्महत्या कर ली।
अनु के परिजनों की शिकायत के आधार पर रमेश उर्फ मैसी, उसके पिता पाले राम, भाई सुरेंद्र और मां के खिलाफ धारा 302 और 304 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- सुनील कुमार, एसएचओ, सेक्टर-29 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें