फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बोतल फटी, बच्चे समेत तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। रसलापुर गांव में चूल्हे के पास रखी थिनर की बोतल फट गई। इससे बच्चा समेत परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। इन तीनों को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है िक चूल्हे पर खाना बना रही महिला की गोद में सवा माह का बच्चा था और उसके पास उसकी सास बैठी थी। तीनों थिनर गिरते ही आग की चपेट में आने से झुलस गए। रसलापुर गांव निवासी शकील ने बताया कि वह रविवार शाम करीब साढ़े सात उसकी पत्नी शबनम और बेटे की पत्नी चूल्हे पर खाना बना रही थी। उनकी बहू की गोद में सवा माह का पोता भी था। वे अक्सर मिट्टी के चूल्हे में आग जलाने के लिए थिनर का इस्तेमाल करते थे। रविवार शाम को भी उन्होंने ऐसा ही किया।
इस्तेमाल करने के बाद थिनर की बोतल चूल्हे के पास रख दी। इसी दौरान आग की तपिश से बोतल फट गई। इसमें करीब एक लीटर थिनर था। जो उन तीनों पर गिर गया। जिसके बाद आग ने तुरंत उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान चीख-पुकार सुनकर कमरों से परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के बाद तीनों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें