पानीपत। एलिवेटेड हाईवे के नीचे जिला सचिवालय के सामने वीरवार शाम को एक युवक का लहूलुहान शव मिला है। उसके चेहरे पर चोट के गहरे निशान हैं। तहसील कैंप थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शी रमेश ने बताया कि वह एलिवेटेड हाईवे से किसी काम के लिए टोल प्लाजा की तरफ जा रहा था। इस दौरान जिला सचिवालय के सामने एक युवक का शव देखकर उन्होेंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद तहसील कैंप थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कोई सबूत नहीं मिल पाए। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। संवाद