समालखा। जीटी रोड स्थित मच्छरौली फ्लाईओवर पर रविवार सुबह डिवाइडर के पास करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। उसके माथे, चेहरे और छाती पर चोट के निशान थे, जबकि उसका एक पैर भी टूटा हुआ है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया में सड़क हादसे में मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सामान्य अस्पताल समालखा के शवगृह में रखवा दिया। वहीं, क्षेत्र में हुए अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल समालखा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो को पानीपत रेफर कर दिया गया। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। संवाद