फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे दिन शव बरामद

Fri, 13 Nov 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की साईं कॉलोनी निवासी सोनू की उसी के चार यार दोस्तों ने हत्या की थी। आरोपियों ने उसके दोनों पैरों को मोटरसाइकिल पर तारों से बांधकर शव पश्चिम यमुना लिंक नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने वारदात के छठे दिन शव को नहर से बरामद कर शवगृह में रखवा दिया है। थाना चांदनी बाग में उसकी गुमशुदगी का पहले से ही मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने चार में से एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या पैसों के लालच में करना सामने आई है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने बाकी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

थाना चांदनी बाग पुलिस को साईं कॉलोनी निवासी सोनू (28) का शव पश्चिम यमुना लिंक नहर में होने की  जानकारी लगी। थाना प्रभारी रामकुमार आरोपी अमन निवासी रिसालू को साथ लेकर पानीपत-रोहतक बाईपास के नजदीक नहर पर पहुंचे यहां पर दिल्ली की तरफ करीब एक किलोमीटर चलते ही आरोपी अमन ने शव फेंकने की निशानदेही की। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को मोटरसाइकिल समेत बाहर निकाला। पुलिस ने शव को शिनाख्त के बाद शवगृह में रखवा दिया और आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया। विदित है कि साईं कॉलोनी सोनू सात नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। थाना चांदनी बाग पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। परिजनों ने बताया कि सोनू सात नवंबर को अपने दोस्तों के साथ गया था। उसके बाद उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा है।
दोनों पैरों को मोटरसाइकिल से बांधकर फेंका शव
थाना चांदनी बाग पुलिस ने सोनू की गुमशुदगी का मुकदमा दर्जकर जांच को गंभीरता के साथ लिया। पुलिस ने परिजनों के आरोपों के आधार रिसालू निवासी अमन से पूछताछ की। अमन ने पुलिस पूछताछ में आरोपों को कबूल लिया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अमर निवासी रिसालू, विनोद निवासी नांगल खेड़ी व सत्यनारायण निवासी रिसालू समेत चार ने साईं कॉलोनी निवासी सोनू के साथ सात नवंबर को उझा-बापौली नाले पर शराब पी। वहां पर उनकी कहासुनी हो गई। आरोपियों ने सोनू को पहले लात घुसे मारे और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। वे यहां से सोनू को उसकी मोटरसाइकिल पर लेकर चल पड़े। उन्होंने सोनू के दोनों पांवों को मोटरसाइकिल के साथ तार से बांध दिए और पानीपत-रोहतक बाईपास पर सिवाह के नजदीक पश्चिम यमुना लिंक नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन

पैसों के लालच में मानी जा रही है हत्या
पुलिस की माने तो चारों ने आरोपियों ने पैसे के लालच में सोनू की हत्या की थी। बताया जा रहा है कि सोनू के बैंक खाते में करीब आठ लाख रुपये थे। ये पैसा जमीन बेचने के बाद आया था। सोनू की ऑटो के चालक विनोद निवासी नांगल खेड़ी को इसकी पूरी जानकारी थी। उसने बाकी दोस्तों को भी इस बारे बता दिया था। बताया जा रहा है कि सात नवंबर को सोनू के खाते से 51 हजार रुपये निकाले गए थे। उसका एटीएम व मोबाइल भी गायब है।
वर्जन
साईं कॉलोनी निवासी सोनू की उसके यार दोस्तों ने ही हत्या कर दी थी। पुलिस ने शव को पश्चिम यमुना लिंक नहर में सिवाह बाईपास के नजदीक से बरामद कर लिया है और शव का शुक्रवार को पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस इसमें चार लोगों का हाथ होना माना गया है। इनमें से एक आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

रामकुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें