थाना सदर पुलिस ने बाबरपुर मंडी की तीन साल की बच्ची का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
थाना सदर पुलिस बाबरपुर मंडी निवासी विजय की तीन साल की बच्ची राधा के शव का परिजनों की मौजूदगी में पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराया। मृतका के परिजनों ने बिहार निवासी किशोर और भोला पर हत्या का आरोप लगाया है। विदित है कि बाबरपुर मंडी निवासी विजय की तीन वर्षीय बच्ची राधा दिवाली के दिन घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। थाना सदर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बच्ची की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। स्थानीय निवासियों को शनिवार को बच्ची का शव मंडी के पीछे एक फैक्टरी की छत पर पड़ा मिला था। थाना सदर पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल स्थित शवगृह में रखवाकर जांच शुरू कर दी थी।