फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सनौली घाट से 500 मीटर दूरी पर मिले यमुना में डूबे दो युवकों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। यूपी हरियाणा की सीमा पर सनौली घाट पर रविवार को नहाने के दौरान यमुना में डूबे दोनों युवकों के शव 42 घंटे बाद मंगलवार को पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। दोनों के शव घटना स्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर मिले हैं। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर बिना पोस्टमार्टम के ही दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फिलहाल पानीपत में रहने वाले यूपी के गोंडा जिले के कंडेलगंज गांव निवासी श्यामू, राकेश, पिंटू, राजेश, अजय और सूरज रविवार शाम को सनौली यमुना घाट पर नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान करीब चार बजे श्यामू (19), राकेश (24) व पिंटू (30) यमुना के गहरे कुंड़ में डूब गए थे। जिसके बाद से ही हरियाणा और यूपी की पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कर रही थी। सोमवार दोपहर तक शव न मिलने पर परिजनों ने यमुना पुल पर हाइवे जाम कर हंगामा भी किया था। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की संख्या बढ़ा दी थी। दोपहर बाद तीन बजे श्यामू का शव नदी से बरामद किया गया था। लेकिन राकेश और पिंटू की तलाश में अभियान जारी रहा। देर रात तक चले अभियान के बावजूद भी दोनों के शव बरामद नहीं किए जा सके थे। मंगलवार प्रात: करीब तीन बजे प्राइवेट गोताखोर साजिद, दिलशाद, बिल्लू व अफजल ने यमुना नदी में बचाव अभियान की शुरूआत की थी।
मोटर बोट की मदद से घटना स्थल के आस-पास भी शवों की तलाश की गई। करीब 500 मीटर की दूरी पर टीम ने राकेश व पिंटू के शव भी बरामद कर लिए। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की मांग की। जिस पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें