फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दोस्त संगम की हत्या के आरोपी से खून से सने कपड़े बरामद, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरि नगर में दो फरवरी की रात को शराब पार्टी के दौरान हुई कहासुनी में दोस्त संगम की हत्या करने के आरोपी दोस्त चंदन को पुलिस ने एक दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके पास से वारदात के वक्त पहने गए कपड़े उसके घर से बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने वारदात स्थल से पहले ही दरात बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान चंदन ने बताया कि दो फरवरी को शराब पीने के दौरान उसकी संगम से बहस हो गई थी। उसने नशे में दरात से हमला कर उसकी हत्या की दी थी। पुलिस ने आरोपी चंदन को शनिवार को सिद्धार्थ नगर से गिरफ्तार कर लिया था । थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि संगम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के औरेया जिले के लखनापुर गांव का रहने वाला था। वो फिलहाल परिवार के साथ गंगाराम कॉलोनी में किराए पर रहता था। वो 22 जनवरी को अपने गांव से पिता महेश के पास आया था। दो फरवरी की शाम को हरिनगर निवासी दोस्त दीपक उसको अपने घर बुलाकर लेकर गया था।

यहां पर उसका दोस्त बिट्टू चंदन व सौरभ थी। संगम की पार्टी के दौरान चंदन से बहस हो गई थी। चंदन गुस्से में घर से मछली काटने वाला दरात उठाकर लाया और संगम पर हमला कर दिया। हमने में संगम की मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी यहीं पर दरात छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस तब से ही इसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। शनिवार रात इसको सिद्धार्थ नगर से गिरफ्तार कर लिया गया था। एक दिन के रिमांड के दौरान उससे पूछताछ की गई। उसको सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें