फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिले में चारों विधानसभाओं में प्रधानमंत्री के रेवाड़ी एम्स से संबोधन का दिखाया जाएगा लाइव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-18
विज्ञापन

-सीएम के मुख्य प्रधान सचिव ने वीडियो कांफ्रेंस पर उपायुक्त को दिए निर्देश-यहां स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ पात्रों की नई पेंशन बनाई जाएंगी माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को रेवाड़ी में एम्स की आधारशिला और उनके संबोधन का लाइव जिले की चारों विधानसभाओं में दिखाया जाएगा। यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके साथ पात्रों की नई पेंशन बनाई जाएगी और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने इसको लेकर सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस पर उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ इसको लेकर तैयारियों पर भी चर्चा की। प्रत्येक विधानसभा में कार्यक्रम किया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक मनदीप सिंह बराड़, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव आशिमा बराड़ उपस्थित रही। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसके बाद अधिकारियों की बैठक ली।
16 फरवरी
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए चारों विधानसभाओं में कार्यक्रम किए जाएंगे। सांसद संजय भाटिया समालखा अनाज मंडी में समालखा विधानसभा के कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसराना विधानसभा का मतलौडा की अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। यहां राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, सेक्टर-18 स्थित राजकीय महाविद्यालय में पानीपत ग्रामीण विधानसभा के कार्यक्रम ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा और सनौली रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी में आयोजित कार्यक्रम में शहरी विधायक प्रमोद विज शामिल होंगे।

अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
उपायुक्त ने कहा कि समालखा कार्यक्रम के लिए एसडीएम समालखा, मतलौडा में एमडी शुगर मिल, पानीपत ग्रामीण विधानसभा के लिए सीईओ जिला परिषद और पानीपत शहरी विधानसभा में नगर निगम की संयुक्त-आयुक्त और उप निगमायुक्त नोडल अधिकारी होंगे। इसके साथ संबंधित बीडीपीओ और नायब तहसीलदार यहां तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

पेंशन बनाने के साथ स्वास्थ्य की होगी जांच
यहां पेंशन शिविर लगाए जाएंगे। नए पेंशन लाभार्थियों की मौके पर ही पात्र लोगों की पेंशन बनाई जाएगी। इसके साथ स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने उपरोक्त स्थानों की साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के आदेश दिए। इस मौके पर एडीसी पंकज, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीटीएम टीनू पोशवाल, डीटीओ नीरज गोयल, सहायक सचिव आरटीए शम्मी शर्मा व जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें