फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नहीं हो पाएगी खाद की कालाबाजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। खरीफ के सीजन में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग ने अभी से व्यापक तैयारी कर ली है। इस पर 40 प्रतिशत खाद सहकारी समितियों के माध्यम से बांटा जाएगा। विभाग का दावा है कि इससे छोटे और सीमांत किसानों को उचित मूल्य और सही समय पर खाद मिल सकेगा। किसानों को भी खाद लेने के लिए मंडियों या दुकानदारों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने इसके लिए बुधवार को खाद कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ विभाग के कार्यालय में बैठक की। विभाग के उप निदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा ने बैठक ली। इसमें आगामी खरीफ सीजन 2025 के लिए खाद की आपूर्ति के संबंध में योजना बनाई। इसमें सभी कंपनियों को खरीफ सीजन 2025 में खाद की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उप निदेशक ने सभी कंपनियों को निर्देश दिए कि उपलब्ध खाद का न्यूनतम 40 प्रतिशत हिस्सा जिले की सहकारी समितियों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। इससे छोटे व सीमांत किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को बीज और दवा का पक्का बिल देना होगा। ताकि किसान खरीदारी की सही जानकारी प्राप्त कर सकें और भविष्य में किसी भी विवाद से बचा जा सकें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें