फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाजपा के जिला कार्यालय का 25 को उदघाटन

Wed, 17 Sep 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
एनीमेंट पर्सन का स्वागत करते पदा​धिकारी। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। भाजपा का जिला कार्यालय श्याम कमल मूर्त रूप में बनकर तैयार हो गया है। इसका उद्घाटन 25 सितंबर को प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल व प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया होंगे। भाजपा जिला कार्यकारिणी ने इसकी तैयारी तेज कर दी हैं। जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने सुबह 11 बजे हवन किया जाएगा। इसके बाद केंद्र व प्रदेश के नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा संगठित पार्टी है और इसका कार्यकर्ता नियम पर चलता है। पार्टी के नए कार्यालय का निर्माण कार्य चल रहा था। यह अब पूरा कर लिया है। इसके उद्घाटन की तैयारी की जा रही है। भाजपा कृष्णपुरा मंडल द्वारा सेक्टर-25 के परुथी भवन में सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन राजेश भारद्वाज और किरण सैनी का स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष सचिन सिंगला और राजबीर चौहान ने सबका स्वागत किया। भाजपा जिला महामंत्री सुनील कंसल ने सबका आभार व्यक्त किया। सचिन सिंगला ने बताया कि 25 सितंबर को नवनिर्मित श्याम कमल भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग, अजय शर्मा, धर्मवीर कश्यप, रोकी गहलोत और जोनी सग्गू मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें