फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला परिषद अध्यक्ष के लिए भाजपा हाई कोर कमेटी की तीन घंटे में दो बैठकें

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला परिषद के अध्यक्ष के लिए भाजपा में सरगर्मी और तेज हो गई हैं। भाजपा हाई कोर कमेटी की रविवार को छुट्टी के दिन तीन घंटे में दो बैठक की। दोनों बैठक सरकारी विश्राम गृह में की गई।
विज्ञापन

पहली बैठक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और दूसरी बैठक केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के साथ की, इसमें जिप अध्यक्ष के नाम पर चर्चा की। भाजपा के साथ निर्दलीय पार्षदों के बारे में भी चर्चा की।
भाजपा अब सोमवार को सभी पार्षदों के साथ वन-टू-वन बैठक कर अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी जानेगी। इसमें पार्षदों के मन की बात जानेगी, इसके बाद ही भाजपा अपना नाम घोषित करेगी। पार्टी इस बार सर्वसम्मति के साथ सभी नेताओं के नजदीकी को अध्यक्ष बनाने की तैयारी में है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली रविवार को पानीपत पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और अन्य प्रमुख नेताओं को साथ लेकर जिप अध्यक्ष के नामों पर चर्चा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें