फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 बच्चों की हत्या को लेकर 12 सदस्य कमेटी का गठन, मांगे नहीं माने जाने तक धरना रहेगा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंझौल गांव तीन बच्चों की मौत को लेकर गांव में लगातार धरना चल रहा है। मामले को लेकर रविवार को राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी जल्द ही मामले को लेकर सीएम मनोहर लाल व गृह मंत्री अनिल विज से मिलेंगे। 12 सदस्य कमेटी में ओमपाल कश्यप दिल्ली से, गुरुचरण कश्यप दिल्ली से, तरसेम कश्यप अंबाला से, उमेद कश्यप जेजेपी पार्टी, राजपाल वकील आसन कला, दरियाव सिंह कश्यप, पूर्व डीएसपी करताराम करनाल से, पालेराम कश्यप, नीरज कश्यप, धर्मवीर कश्यप राजनगर से, व रोहतास मंसूरी से सदस्य बनाए गए हैं। कमेटी के सदस्य एडवोकेट राजपाल कश्यप ने बताया कि जब तक सरकार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती, जिन सामाजिक नेताओं के साथ पुलिसकर्मी ने मारपीट की उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती और झूठे मुकदमे खारिज नहीं करती, तब तक धरना प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें