फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जीटी रोड पर सर्विस लेन में अवैध पार्किंग में खड़ी हो रही बाइकें और गाड़ी

Sat, 29 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सर्विस लाइन में खड़ी बाइक। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर सर्विस लाइन और जीटी रोड पर सड़क किनारे वाहनोंं के खड़े होने से आमजन को आवाजाही में परेशानी हो रही है। जिससे जीटी रोड और सर्विस लेन में लंबा जाम लग जाता है। लगातार वाहनों के चालान और वाहनों के इंपाउंड होने के बावजूद भी वाहन चालकों में कोई सुधार नहीं आ रहा है। जिससे समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। जिस कारण हमेशा की तरह जीटी रोड पर लंबा जाम लगा रहता है। ऑटो व ई-रिक्शा के लिए सर्विस लाइन निर्धारित करने के बाद भी ऑटो जीटी रोड पर ही चल रहे हैं। जिससे अन्य वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसकर खड़ा रहना पड़ता है। जीटी रोड पर तहसील कैंप से गोहाना रोड तक सर्विस लाइन का निर्माण किया गया है। साथ ही पैदल लोगों के लिए फुटपाथ भी बनाया गया है। जिस पर दुकानदारों द्वारा सामान रखा जा रहा है। साथ ही सर्विस लाइन में बड़ी संख्या में वाहनों के खड़े होने से लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन

जीटी रोड पर बैंक, शोरूम और अन्य कार्यालय के लिए फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग की व्यवस्था की गई है लेकिन इसके बाद भी वाहन सर्विस लाइन में ही खड़े होते है। इसको लेकर स्थानीय लोगों व राहगीरों ने प्रशासन को कई बार शिकायत की लेकिन कुछ समय बाद ही स्थिति पहले जैसी हो जाती है। जिससे कोई सुधार नहीं हो पा रहा है।
जीटी रोड पर सर्विस लाइन में खड़े वाहन चालकों को फ्लाईओवर के नीचे वाहन खड़े करने का आह्वान किया जा रहा है। जिसके बाद भी सुधार न होने पर पुलिस कर्मियों द्वारा वाहनों के चालान कर कुछ वाहनों को इंपाउंड भी किया जा रहा है। साथ ही हर सर्विस लाइन पर पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। जल्द ही व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश सैनी डीएसपी यातायात प्रभारी पानीपत।

सर्विस लाइन में खड़ी बाइक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें