मतलौडा में पीएनबी बैंक के बाहर खड़ी कैशियर की बाइक चोरी कर ली गई। गांव भाऊपुर निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह मतलौडा स्थित पीएनबी बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत है। हर रोज की तरह 2 मई को वह बैंक में अपनी ड्यूटी पर गया और उसने अपनी बाइक बाहर खड़ी कर दी। बाइक में ही उसके कई दस्तावेज थे, जब वह ड्यूटी खत्म कर वापस आया तो देखा कि उसकी बाइक गायब मिली। आस-पास खोजबीन कर ही उसने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। जांच एएसआई रोहताश ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।