फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हादसे में बाइक सवार श्रमिक की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर नौल्था में ब्राह्मण माजरा मोड़ के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार श्रमिक रवि (18) की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सुरजीत वासी रामपुर जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह अपने साथी रवि वासी उत्तर प्रदेश व सागर वासी नौल्था एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वह और रवि नौल्था में किराये पर रहते हैं।
विज्ञापन

वह अपने दोनों साथियों के साथ शुक्रवार को सिवाह परिचित से मिलने गए थे। वे सागर को उसके कमरे पर छोड़ अपने कमरे पर आ रहे थे, ब्राह्मण माजरा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने डायल 112 पर फोन किया। पुलिस ने उनको एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसके साथी रवि को मृत घोषित कर दिया। घायल सुरजीत का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें