गांव डिकाडला स्थित गुरुकुल के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर बाइक सवार को सिविल अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव डिकाडला निवासी बलबीर ने बताया कि उसका भाई संजय हथवाला रोड पर जिंदल फैक्टरी में चौकीदारी था। शाम को छुट्टी के बाद संजय गांव लौट रहा था। गुरुकुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।