समालखा। बाइक सवार तीन लड़कों ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति से चार हजार रुपये और उसका मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
बिहार के जिला लखीसराय के पिपरिया थाना के निवासी हाल में शास्त्री कॉलोनी भापरा में किराए पर रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार रात को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए पानीपत गया हुआ था और वापस ऑटो में आ रहा था। ऑटो चालक ने उसे करहंस के पास उतार दिया। इसके बाद वह पैदल ही समालखा की तरफ जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने उसे रोका और एक लड़के ने फोन करने के लिए फोन मांगा तो उसनेे मना कर दिया दूसरे लड़के ने उसकी जेब से चार हजार रुपए की राशि निकाल ली और पहले लड़के ने उसका फोन छीन लिया और तीनों युवक बाइक पर सवार होकर समालखा की तरफ भाग गए।