फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ई-रिक्शा चालक की टक्कर से बाइक सवार की दो अंगुलियां कटीं, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या-10
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक की टक्कर से बाइक सवार की दो अंगुलियां कटीं, पिता घायल
कुटानी रोड पर हादसे के बाद लोगों ने ई-रिक्शा चालक को धुना
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। कुटानी रोड पर ई-रिक्शा चालक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे के पैर की दो अंगुलियां कटकर अलग हो गईं। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक की मौके पर पकड़कर धुनाई कर दी। लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची किला थाने की पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया। घायल युवक को सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन

दलबीर नगर निवासी सुभाष ने बताया कि वह अपने 19 वर्षीय बेटे हीरा के साथ कुटानी रोड जा रहा था। वह बाइक चला रहा था, जबकि बेटा पीछे बैठा था। वे दोनों कुटानी रोड पर डॉ. आरके स्कूल के समीप मोड़ पर पहुंचे तो सामने से ई-रिक्शा चालक तेजी के साथ आया और अपनी लेन से हटकर उनकी लेन में आकर बाइक को सीधी टक्कर मार दी। ई-रिक्शा चालक की सीट के पास लगे लोहे के एंगल में बेटे का पैर फंस गया और उसके पैर की दो अंगुलियां कटकर नीचे गिर गईं। तीसरी अंगुली कटकर लटक गई। किसी तरह पैर को बाहर निकालकर युवक को एक निजी अस्पताल ले गया। आरोपी ई-रिक्शा चालक की हरकत से गुस्साए लोगों ने उसकी धुनाई कर दी। आरोपी रिक्शा चालक की पहचान गगसीना निवासी संदीप के रूप में हुई है। वह हाल में वार्ड 11 में रहता है। किला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि घायल के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें