पानीपत। सिवाह गांव के सामने जीटी रोड पर वाहन की टक्कर लगने से घायल हुए दो दोस्तों में से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मृतक के जीजा की शिकायत पर वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और रविवार को पीजीआई में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
गढ़ी गांव निवासी मोहम्मद यूसुफ आरिफ ने बताया कि शुक्रवार को उसका अरमान अली और साले का दोस्त गोलू मोटरसाइकिल हीरोहोंडा पर सवार होकर पसीना गांव से पानीपत की तरफ जा रहे थे। जब वह नया बस अड्डा के सामने सिवाह गांव के पास शाम पांच बजे पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। जिस वजह वह दोनों सड़क पर गिर गई। वह पीछे-पीछे ऑटो में निजी काम से जा रहा था। हादसे के बाद उसने ऑटो से उतरकर दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर बताते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां पर शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसके साले अरमान की मौत हो गई। साले का दोस्त रोहतक पीजीआई में भर्ती है, जो बेहोश है।