पानीपत। सेक्टर-12 में अपने चाचा संग जा रही युवती से मोटरसाइकिल सवार आरोपी मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। चाचा की शिकायत पर चांदनीबाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से खेल बाजार निवासी लीलाधर नागपाल ने बताया कि वह सेक्टर 12, पानीपत में रहता है। वह शुक्रवार की रात करीब 10 बजे भतीजी चारु के साथ पैदल चल आ रहा था। सेक्टर 12 की मार्केट में नकाबपोश बाइक सवार भतीजी से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। संवाद