फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बस की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत

Sun, 07 Dec 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
रोहताश फाइलफोटो।
विज्ञापन
इसराना। पानीपत-गोहाना रोड पर महाराणा गांव के पास गीता यूनिवर्सिटी की बस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार ब्राह्मण माजरा के रोहताश (56) की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के पड़ोसी की शिकायत पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
गांव के बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोहताश हलवाई का काम करते थे। शुक्रवार शाम को करीब पांच बजे वह पानीपत से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह पानीपत-डाहर मार्ग पर गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। बस उन्हें घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। राहगीरों के शोर मचाने पर बस चालक बस को रोककर मौके से भाग गया।
हादसे में घायल रोहताश को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें