पानीपत। काबड़ी गांव के पास मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र को दूसरी मोटसाइकिल ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगोंं ने उन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पिता को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जाटल रोड निवासी अमनदीप ने बताया कि वह सुबह पौने 10 बजे के करीब अपने पिता ईश्वर सिंह के साथ बाइक से जा रहा था। पिता मोटरसाइकिल चला रहे थे। सुंदर भट्ठा काबड़ी के पास टीडीआई की तरफ जाने वाली सड़क पर सामने से दूसरे बाइक सवार ने एक अन्य वाहन से ओवरटेक करते हुए गलत दिशा से आकर उसकी माेटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे उसे मामूली चोट आई, जबकि पिता का सिर सड़क पर लगने पर गंभीर चोट आई। सिर में गंभीर चोट के चलते उसके पिता कोमा में चले गए हैं।