फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जीटी रोड पर बाइक सवार नशा तस्कर 400 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल ने जीटी रोड पर फ्लौरा मोड़ के पास नाकाबंदी कर बाइक सवार नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 400 ग्राम चरस बरामद हुई है। नशे की लत पूरी करने के लिए वह रविवार को यूपी के कैराना बस अड्डे के पास एक अज्ञात युवक से 410 ग्राम चरस कम कीमत पर खरीदकर लाया था। उसने 10 ग्राम चरस सेवन कर ली थी। बची 400 ग्राम चरस बेचने के लिए सोमवार को वह बाइक पर समालखा के आसपास के क्षेत्र में ग्राहक की फिराक में जा रहा था। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि एक युवक के काले रंग की प्लेटिना बाइक पर पानीपत जीटी रोड से होते हुए समालखा की तरफ जाने की सूचना मिली थी। उसे फ्लौरा मोड़ पर पकड़ा गया। उसकी पहचान राजपाल निवासी उग्राखेड़ी के रूप में हुई। पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी ली तो पहनी हुई लोअर की जेब से चरस बरामद हुई। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें