फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांगौली से अपने गांव कवी बाइक पर लौटते समय एक युवक की गांव अटावला के पास उपलो से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली से हुई एक दुर्घटना में मौत हो गई और एक घायल हो गया है। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर चालक ट्राली समेत उसे पीछे कर रहा था तो बाइक की टक्कर ट्राली में लग गई। जिसमें गांव कवी निवासी सुरजीत की मौत हो गई और उसका साथी हरदीप घायल हो गया।
विज्ञापन

हरदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बाइक उसका साथी सुरजीत चला रहा था। अटावला गांव के पास एक महेंद्रा ट्रैक्टर उपलो से भरी ट्राली को बिना पीछे देखे बैक कर रहा था। पीछे से आ रही सुरजीत की बाइक को उसने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सुरजीत पूरी तरह से जख्मी हो गया और उसे काफी सारी चोटें आई । आनन फानन में उसे गांव अहर के अस्पताल में ले जाया गया और वहां से उसे पानीपत सिविल अस्पताल में रेफर किया गया। जहां पर डाक्टरों ने सुरजीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हरदीप के ब्यान पर ट्रैक्टर ट्राली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें