इसराना। गांव डाहर गोल चक्कर के पास रविवार शाम बाइक सवार युवक ट्राले की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्राला चालक ट्राला छोड़कर फरार हो गया। इसराना थाने की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव कुतुबपुर निवासी संदीप ने बताया कि वह अपने जीजा गांव धुराना, सोनीपत निवासी सुमित के साथ पानीपत गया था। वे दोनों अलग-अलग बाइक पर थे। वहां से लौटते वक्त गांव डाहर गोल चक्कर के पास ट्राले ने सुमित की बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।