फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्याम बाबा के दर्शन कर लौट रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। श्याम बाबा के दर्शन के लिए पैदल लौट रहे एक श्रद्धालु की मच्छरौली गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। श्रद्धालु को बाइक ने टक्कर मार दी। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। बृहस्पतिवार को परिजनों के बयान पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में करनाल के खोराखेड़ी गांव निवासी राहुल ने बताया कि वह अपने भाई पप्पू व गांव से अपने साथियों के साथ बुधवार को शाम करीब पांच बजे श्याम बाबा चुलकाना धाम जाने के लिए पदयात्रा पर निकला था। देर रात करीब दो बजे मछरौली गांव से पहले जीटी रोड पर सरताज होटल के सामने पहुंचे तो उनका छोटा भाई साहिल पीछे रह गया। उसके इंतजार में वे दोनों खड़े हो गए। इसी दौरान पानीपत की तरफ से आई तेज रफ्तार बाइक ने पप्पू को सीधी टक्कर मारी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे समालखा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें