फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इसराना में मीटर सेटिंग का बड़ा खेल, एमडी ने की रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। बिजली मीटरों में गड़बड़ी करने और उपभोक्ताओं से वसूली का मामला सुर्खियों में आ गया है। एक के बाद एक कई मामले सामने आने के बाद उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी ने भी संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

एमडी ने अधीक्षण अभियंता से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद अधीक्षण अभियंता ने पूरे प्रकरण में जांच के लिए एक्सईएन के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है। कमेटी ने भी अपनी जांच शुरू कर दी। इस मामले की शिकायत राजेश ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री अनिल विज को भेजी थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसराना सब डिविजन में तैनात जेई, लाइनमैन, एएफएम, चालक और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मीटरों में रीडिंग का खेल कर हैं।
पहले उपभोक्ताओं से रुपये लेकर मीटरों को धीमा कर दिया जाता है। कुछ लोग खुद भी अपने मीटरों की रीडिंग कम कर लेते हैं। जिसकी जानकारी चालक जेई को देते हैं। इसके बाद उपभोक्ता को कार्रवाई का भय दिखाकर 50 से डेढ़ लाख रुपये तक की मांग की जाती है। आरोप है कि कुछ मीटरों को जला दिया जाता है। साथ की कुछ मीटरों को बिना रजिस्टर में दर्ज किए ही स्टोर में रखवा दिया जाता है। आरोप है कि लैब में भी मीटरों की जांच नहीं कराई जाती।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि एक हजार से अधिक मीटर स्टोर में रखे हुए हैं। जिससे बिजली निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। शिकायत के बाद यह मामला सुर्खियों में आया तो उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के एमडी अशाेक मीणा ने जवाब मांगा है। साथ ही जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता धर्म सुहाग ने सब अर्बन डिवीजन एक्सईएन आदित्य कुंडू के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया। जांच टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
नए मामले आए सामने : इसराना सब डिवीजन में तीन अन्य मीटर सेट करके स्पीड स्लाे करने का नया मामला सामने आया है। इसमें तीनाें मीटराें की लैब में जांच की गई ताे उसमें गड़बड़ी पाई गई है। जिसके बाद गड़बड़ी कराने वाले संबंधित तीनों मीटर स्लाे करने की रिपाेर्ट के बाद तीनाें उपभोक्ताओं में एक पर 90 हजार, दूसरे पर 66 हजार और तीसरे पर 56 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें