फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एलोक्यूशन प्रतियोगिता में भूमि का पहला स्थान

Fri, 19 Sep 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
आईबी पीजी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम में आईओसीएल टीम, कॉलेज प्राचार्या और विजेता विद्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में वीरवार को वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के संयुक्त तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एलोक्यूशन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में भूमि प्रथम, मानवी जोशी द्वितीय और सिमरन तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार मोहिनी और गनिशा को मिले।
इस अवसर पर प्राचार्या ने कहा कि सतर्कता हमारी सांझा जिम्मेदारी है। सीजीएम विजिलेंस गौतम प्रिया ने सतर्कता को हर नागरिक का कर्तव्य बताया। निर्णायक मंडल में प्रो. अजय पाल व प्रो. रूहानी शर्मा रहे।प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक, आईओसीएल से आए सीजीएम विजिलेंस गौतम प्रिया, डीजीएम मोहम्मद अरशद हुसैन, सीएम एम्प्लॉई मैनेजमेंट सर्विसेज संदीप गोयल, एसएम विजिलेंस चेतना कांबले, एसएम एम्प्लॉई मैनेजमेंट सर्विसेज भरत और एचआर विजेंद्र कुमार अतिथियों व विभागीय प्राध्यापकों ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फिजिक्स क्विज में साक्षी यादव की टीम ने मारी बाजी

कॉलेज में फिजिक्स विभाग ने बीएससी फिजिकल साइंसेज छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता कराई। जिसमें क्वांटम यांत्रिकी, सापेक्षता और विद्युत चुंबकत्व विषय रहे। 14 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में साक्षी यादव की टीम प्रथम, प्रिया-कीर्ति-खुशी-नैंसी-स्वाती-तमन्ना की टीम द्वितीय और मोहित-अशुंल-यशवंत-रितेश की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को जिज्ञासा बनाए रखने की प्रेरणा दी। विभागाध्यक्ष प्रो. सोनिया ने बताया कि हमारा जीवन विज्ञान से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें