पानीपत। डीएवी नेशनल खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा जोनल स्तरीय एक दिवसीय लड़कियों की फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी की गई और विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 आयु वर्ग की छात्राएं प्रतिभागी रहीं।
प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत हरियाणा के गुरुग्राम, भिवानी, फ़रीदाबाद, फतेहाबाद, सोनीपत जिलों से छह टीमों की लगभग 108 छात्राएं प्रतिभागी रहीं। इस खेल प्रतियोगिता में डीएवी संस्था की ओर से अवलोकनकर्ता डीएवी गन्नौर के प्राचार्य चंद्र प्रकाश रहे। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा एवं अवलोकनकर्ता प्राचार्य चंद्रप्रकाश ने सभी विजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने कहा कि खेल मानसिक, शारीरिक, और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। खेल हमें स्वस्थ रखने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने, जीवन में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। खेल हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने और जीतने की क्षमता प्रदान करते हैं। इस खेल कूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल विभाग की अहम भूमिका रही।
प्रतियोगिता के ये रहे परिणाम-
अंडर-14
स्थान स्कूल
प्रथम डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी फरीदाबाद।
अंडर-17
स्थान स्कूल
प्रथम डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल भिवानी।
द्वितीय डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल टोहाना।
तृतीय डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सेक्टर-30 फरीदाबाद।
अंडर-19
स्थान स्कूल
प्रथम डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सेक्टर-49 गुरूग्राम।
द्वितीय डीएवी मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल सोनीपत।