पानीपत। सूरजमुखी पर एमएसपी की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में 12 जून को पिपली में महापंचायत की जाएगी। इसमें जिले से भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और किसान भी भाग लेंगे। इसे लेकर शनिवार किसान भवन में प्रधान सोनू मालपुरिया की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें किसानों पर लाठीचार्ज और पानी की बौछारों की निंदा की। इस दौरान किसान नेताओं ने जिले भर के किसानों से आह्वान किया है कि वे पीपली में होने वाली महापंचायत में भाग लें। इस मौके पर हरिसिंह, बलवान डाहर, वीरेंद्र डिकाडला, रघबीर, भीम सिंह, सतपाल व गुलाब मौजूद रहे।