फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाकियू एकता सिद्धूपुर ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते भाकियू सदस्य। संवाद - फोटो : महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। भाकियू एकता सिद्धूपुर ने सोमवार को अनाज मंडी में मार्केट कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। यूनियन ने किसानों की पीआर धान एमएसपी पर नहीं खरीदे जाने, खरीद की धीमी रफ्तार व उठान नहीं किए जाने के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन ने मंडी में किसानों से बात करने के साथ धान की बोरियों का तौल की भी जांच की। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश प्रवक्ता मनोज जागलान व जिला प्रधान शमशेर डिडवाड़ी ने किया।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता मनोज जागलान ने कहा कि सरकार किसानों का पीआर धान एमएसपी पर नहीं खरीद रही। एमएसपी से कम रेट पर धान खरीद कर किसानों से उनकी मेहनत लूट रही है। मंडियों में मिलर अलाट नहीं होने से धान का एमएसपी नहीं मिल रहा। धान की नमी के बहाने व मिलर नहीं आने से किसानों को मंडियों में धान की पहरेदारी करनी पड़ रही है। मार्केट कमेटी सचिव पवन नागपाल ने बताया कि तय मानक के अनुसार धान की खरीद की जा रही है। एक आढ़ती के तौल में मामूली गड़बड़ी मिलने पर आढ़ती को नोटिस जारी किया है। मिलर मंडी में आ चुका है। सही ढंग से खरीद की जा रही है। इस अवसर पर सतनारायण कुंडू, दिलबाग बिंझौल, रणबीर चमराडा, दीपक जागलान, सूरत सिंह, विजेन्द्र शामडी, अशोक कुंडू व रामपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें