फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दोस्त के साथ गई भाभी, देवर ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनी बाग की कृष्णा गार्डन कॉलोनी में देवर के साथ लिव इन में रह रही महिला उसी के दोस्त के साथ कहीं चली गई। इस पर देवर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मृतक ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने अपनी आपबीती लिखी है और अपनी मां से माफी मांगी है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और सुसाइड नोट भी कब्जे में ले लिया है। उत्तर प्रदेश के शामली जिला के ताहरपुर गांव के अशोक कुमार ने बताया कि उसका भतीजा सागर (24 ) एक साल से पानीपत की एक फैक्टरी में काम कर रहा था।
कुछ दिन पहले पहले वह अपने ताऊ के लड़के की पत्नी को अपने साथ पानीपत ले आया था। इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे थे। सागर का बदायूं निवासी एक युवक दोस्त था। युवक का सागर के कमरे में आना जाना हो गया था।
विज्ञापन

इसी बीच महिला के संबंध सागर के दोस्त से बन गए। कुछ दिन पहले युवक उसे लेकर कहीं चला गया। इससे आहत सागर ने शुक्रवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। रविवार को सागर के परिजन भी शामली से पानीपत पहुंच गए। मृतक की मां ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें