फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कस्टमर केयर नंबरों से रहें सतर्क

विज्ञापन
पानीपत। एसपी शशांक कुमार सावन। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। एसपी शशांक कुमार सावन ने साइबर अपराध और फर्जी कस्टमर केयर नंबरों से सतर्क रहने के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि तकनीक के इस युग में लगभग हर व्यक्ति कंप्यूटर अथवा मोबाइल से जुड़ा हुआ है। ऐसे में साइबर अपराधी भी अपराध करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें एक तरीका फर्जी कस्टमर केयर के माध्यम से लोगों के रुपये ठगना है। आम लोग किसी भी कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर पाने के लिये सर्च इंजन का सहारा लेते हैं। ऐसा करते समय कुछ सावधानियां बरतने की अत्यंत जरूरत है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम फेसबुक और ट्विटर से लेकर गूगल तक ये अपराधी फेक कस्टमर केयर नंबर डालकर अपना जाल फेंकते हैं।
किसी भी व्यक्ति की जरा सी गलती पर वह साइबर अपराधियों के जाल में फंस जाता है। साइबर अपराधी किसी बैंक, कंपनी या संस्था की वेबसाइट से मिलती जुलती वेबसाइट बनाने से लेकर सोशल साइटों व गूगल मैप आदि पर गलत नंबर डालकर देते हैं। इस कारण लोग असल और फेक वेबसाइटों में अंतर नहीं पहचान पाते और साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

ये बरतें सावधानियां-
1. सर्च करते समय रिजल्ट में सबसे ऊपर दिखी वेबसाइट को ही सहीं न माने, सबसे ऊपर के रिजल्ट के साथ यदि विज्ञापन लिखा दिख रहा है तो उस पर क्लिक करने से परहेज करें ।
विज्ञापन

2. यदि कोई सरकारी वेबसाइट है तो उसके अंत में जीओवी.आईएन या एनआईसी.आईएन जरूर होगा।
3. कोई भी वेबसाइट खोले तो यह अवश्य जांच ले कि वह सिक्योर है या नहीं ।
4. गूगल मैप के रिजल्ट पर एकदम से कभी भी भरोसा नहीं करें। इसे कोई भी एडिट कर सकता है।
5. ट्विटर और फेसबुक पर ब्लूटिक जरूर चेक करें, अगर ये वेरिफायड है तो सुरक्षित है।
6. अपने एटीएम कार्ड का नंबर, सीवीवी, कार्ड का पिन, नेट बैंकिंग का पासवर्ड और ओटीपी आदि शेयर न करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें