फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ युवा और संगठन किए जाएंगे पुरस्कृत, 15 सितंबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से सर्वश्रेष्ठ युवा एवं संगठन को पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार वर्ष 2020-21 की उपलब्धियों के आधार पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राज यादव ने बताया कि जिन युवाओं ने स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, पर्यावरण, साक्षरता, महिला सशक्तीकरण, संस्कृति, खेल, रोजगार, समाज कल्याण आदि में उत्कृष्ट कार्य किया है, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। वे इसके लिए 15 सितंबर तक शिवाजी स्टेडियम स्थित कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ युवा को 20 हजार और सर्वश्रेष्ठ युवा क्लब को 30 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। राज्यस्तर पर सर्वश्रेष्ठ युवा को 40 और सर्वश्रेष्ठ युवा क्लब को 75 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों के लिए क्लब का वर्ष 2012 एक्ट के तहत पंजीकृत होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें