कुरूक्षेत्र विश्वविधालय कुरूक्षेत्र द्वारा बीएड के जारी परिणाम में आरएस मेमोरियल कॉलेज आफ एजुकेशन बुआना लाखु का परीक्षा परिणाम बेहतर आने से संस्थान में उत्साह का माहौल रहा। छात्र अध्यापकों ने एक दूसरे को बधाई दी व संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधन ने छात्र अध्यापकों की पीठ थपथपाई। प्रबंधन समिति के प्रधान मास्टर बलबीर सिंह जागलान ने कहा कि लक्ष्य को सामने रख की गई मेहनत का नतीजा सफलता की तरफ जाता है।
सीमा रही प्रथम
संस्थान की प्राचार्या कविता राणा ने बताया कि बीएड के घोषित परिणाम के अनुसार छात्र अध्यापिका सीमा ने 688 अंक लेकर कालेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा मनीषा ने 681 अंक लेकर द्वितीय व ज्योति घनगस ने 679 अंक लेकर कालेज में तृतीय स्थान हासिल किया है। इस मौके पर प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जागलान, सरिता देवी, सुनीता देवी, सविता देवी, रेणू, भावना, मुकेश रानी, नरेश कुमार, अनिल कुमार व सुरेश कुमार मौजूद रहे।
लक्ष्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में खुशी की लहर
लक्ष्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन नौल्था का बीएड का परीक्षा परिणाम बेहतर आने पर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के वाइस चेयरमैन अंकुश बंसल ने छात्र अध्यापकों के अच्छे परिणाम आने से सभी को बधाई दी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि कालेज के बीएड का परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें रूचि भाटिया 710 अंक लेकर कालेज में प्रथम, नीरू ने 687 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर व रचना 684 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थन पर रही। इस मौके पर प्रवक्ता नीलम सचदेवा, प्रताप सिंह, मीनाक्षी रोहिल्ला, मनप्रीत कौर, रेखा कामरा व रीना कौशिक मौजूद रहे।