फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बीईओ कार्यालय का पेंटिंग से किया सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। जिला शिक्षा विभाग में नित नए प्रयोग और कार्यों से जहां शिक्षा आधारभूत सुधार हो रहें हैं, वहीं राम लखन के नाम से पहचान बनाने वाले कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक और कला शिक्षक सुरेंद्र राठी की जोड़ी छुट्टी वाले दिन भी अपने विभाग के कार्यालय में पेंटिंग बनाने में जुटे रहते हैं। बीईओ पानीपत बिजेंद्र हुड्डा और बीआरसी विक्रम सहरावत ने बताया कि जिला को-ऑर्डिनेटर पीजीटी फाइन आर्ट प्रदीप मलिक और कला अध्यापक सुरेंद्र राठी के नेतृत्व में खंड पानीपत शिक्षा कार्यालय की दीवारों को पेंटिंग से सजाया है। जो कार्यालय के सौंदर्य को बढ़ा रही हैं।
जिला को-ऑर्डिनेटर ने बताया कि बीआरसी पानीपत विक्रम सहरावत के अनुरोध पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बडौली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल निजामपुर के बच्चों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पानीपत के मुख्य द्वार पर वर्ली पेंटिंग बनाई है, जो सुंदरता को बढ़ाने के साथ-साथ स्वागत करती प्रतीत हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कला अध्यापक सुरेंद्र राठी ने बताया कि हर इंसान को अपनी प्रतिभा के अनुसार प्रयास अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर बीआरसी पानीपत विक्रम सहरावत, पीजीटी फाइन आर्ट प्रदीप मलिक, कला शिक्षक सुरेंद्र राठी, सावन, दीपांशु, जुनैद और आर्यन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें