फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जियो टावर से बैटरी और 40 मीटर कॉपर केबल चोरी

Mon, 23 Nov 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। करहंस गांव में खलीला फाटक के पास लगे रिलायंस जियो के मोबाइल टावर से ओडीसी का ताला तोड़कर बैटरी और कॉपर केबल चोरी कर ली। चोरी की घटना का पता लगने पर कंपनी के अधिकारियों ने अपने स्तर पर चोर की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद समालखा थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पानीपत की देशराज कॉलोनी निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड की वेंडर कंपनी एसजी एनकॉन प्राइवेट लिमिटेड में एस्टेट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। करहंस गांव में खलीला फाटक के पास रिलायंस जियो का टावर लगा हुआ है। अज्ञात चोर टावर की ओडीसी का ताला तोड़कर एक कॉस लाइट कंपनी की 100 एएच बैटरी और करीब 40 मीटर कॉपर केबल चोरी कर ले गया। इसके बाद उन्होंने समालखा थाना पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। समालखा थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें