फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बार चुनाव की सरगर्मियां तेज, लेखा-जोखा पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। बार एसोसिएशन पानीपत के चुनाव 15 दिसंबर को प्रस्तावित हैं। इसे लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सोमवार को निवर्तमान प्रधान अमित कादियान की तरफ से पेश किए गए पिछले कार्यकाल के लेखा-जोखा पर प्रधान पद के उम्मीदवार वीरेंद्र मलिक ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
उनका कहना है कि वर्तमान समय में खाते में 30 लाख रुपये नहीं बल्कि 60 लाख रुपये होने चाहिए थे, पिछले कार्यकाल में कई अनावश्यक खर्च हुए, जिस वजह से बार में न सोलर पैनल लग पाए और न ही अलग से मीटर लग पाए। उन्होंने वकालतनामा वेलफेयर टिकट में भी गोलमाल की आशंका जताई।
विज्ञापन

प्रधान पद के प्रत्याशी वीरेंद्र मलिक ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि निवर्तमान प्रधान ने सोमवार को लेखा-जोखा के दौरान बार में 31 लाख रुपये जमा राशि होने का दावा किया। वह बताना चाहते है कि पूर्व प्रधान सुरेंद्र दूहन ने 21.65 लाख रुपये बार के खाते में राशि छोड़ी थी। इसके अलावा करीब छह लाख रुपये वकीलों के नॉमिनेशन से इकट्ठा हुए थे और चार लाख रुपये पार्किंग ठेकेदार ने पिछले साल की राशि इस साल जमा कराई।
पिछले कार्यकाल में सुरेंद्र दूहन की तरफ से कुल करीब 31 लाख रुपये मिले थे, लेकिन पिछले कार्यकाल में अनावश्यक खर्च हुआ है। निवर्तमान प्रधान को पिछले कार्यकाल से मिले 30-31 लाख और उनके इस कार्यकाल के 31 लाख रुपयों को मिलाकर 62 लाख रुपये पेश करने चाहिए थे, जिससे आसानी से सोलर पैनल या वकीलों के लिए अलग से मीटर लगवाए जा सकते थे। इससे बार को बिजली बिल से छुटकारा मिलता।

महिलाओं के लिए बनाएंगे हाईटेक कॉमन रूम
वीरेंद्र मलिक ने अपने घोषणा पत्र को जारी करते हुए कहा कि वकीलों के लिए नए चैंबर, हाईटेक- एसी कैंटीन और महिला वकीलों के लिए हाईटेक कॉमन रूम बनवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बार में सिक्योरिटी व्यवस्था लचर है, जिसे वह मजबूर करेंगे और सिक्योरिटी गार्ड की संख्या को बढ़ाएंगे। शौचालयों की सफाई के लिए नियमित कर्मचारी नियुक्त करेंगे। इसके अलावा उन्होंने चेंबरों में अलग से मीटर या सोलर पैनल सिस्टम लगवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन में साइलेंट लाइब्रेरी बनाई जाएगी, जिससे जुवेनाइल की तैयारी कर रहे युवा वकीलों को पढ़ने में आसानी हो सके। इसके अलावा वह नए वकीलों के लिए माह में दो बार सेमिनार कराएंगे।जिसमें उन्हें केस फाइलिंग और कोर्ट की कार्यप्रणाली की जानकारी मिलेगी। वह वकीलों के लिए ग्रुप व स्वास्थ्य बीमा कराएंगे।
विज्ञापन



मेरी किताब खुली है, कोई आकर चेक कर लो पूरा हिसाब
मेरी किताब पूरी तरह खुल है। पिछले सत्र से मेरे पास जो राशि आई थी और जो मेरे कार्यकाल में मुझे मिली है, एक-एक रुपये का रिकॉर्ड लाइब्रेरी में है, कोई भी वकील साथी जाकर चेक कर सकता है। आरोप लगाने व धरातल पर काम करने में बड़ा फर्क है, मेरे कुछ कार्य पूरे हुए है, कुछ कार्य रहते हैं, बार मुझे मौका देती है तो मैं उन्हें भी पूरा करके दिखाऊंगा।
- अमित कादियान, निवर्तमान प्रधान, बार एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें