फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बापौली उपाध्यक्ष पर दो करोड़ रुपये की धांधली का आरोप

विज्ञापन
बीडीपीओ बापौली को ​शिकायत देते पंचायत समिति के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली (पानीपत)। बापौली पंचायत समिति के सदस्यों ने उपाध्यक्ष सीमा रावल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सदस्यों ने उन पर विकास कार्यों में करीब दो करोड़ रुपये की धांधली और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व अध्यक्ष जॉनी रावल की अगुवाई में सदस्यों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शक्ति सिंह को अविश्वास प्रस्ताव और मांग पत्र सौंपा है।
समिति सदस्यों का आरोप है कि सीमा रावल को अध्यक्ष की पावर ऑफ अटॉर्नी मिली हुई है। उनकी कार्यशैली संतोषजनक नहीं है और 20 जनवरी के बाद से कोई वैध बैठक नहीं हुई। एक पूर्व बैठक में 14 में से केवल चार सदस्य ही उपस्थित थे, जिससे कोरम पूरा नहीं हुआ। इसके बावजूद, नियमों की अनदेखी कर लगभग दो करोड़ रुपये की राशि का अनियमित भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन

जॉनी रावल और अन्य सदस्यों ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 68(बी) के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, उपाध्यक्ष की शक्तियों पर तत्काल रोक और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान बलवीर, दीपक, पवन, मोहित, संदीप और धर्मवीर सहित कई सदस्य मौजूद थे।

आरोपों को बताया निराधार
उपाध्यक्ष सीमा रावल के पति नीरज रावल ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि जब अध्यक्ष जॉनी रावल न्यायिक हिरासत में थे, तब पंचायती राज विभाग ने नियमानुसार पावर ऑफ अटॉर्नी दी थी। नीरज रावल के अनुसार, सभी विकास कार्य कोरम पूरा होने पर ब्लॉक समिति सदस्यों की मौजूदगी में हुए। ये कार्य खंड अधिकारियों की देखरेख में नियमानुसार कराए गए हैं।
विज्ञापन


वर्जन

पंचायत समिति के सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव और शिकायत संबंधी मांग पत्र प्राप्त हुआ है। इस पूरे मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जा रहा है। विभागीय दिशा-निर्देशों और नियमानुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शक्ति सिंह, बीडीपीओ, बापौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें