फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 20 साल से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी परिवार को पकड़ा

Fri, 03 Oct 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




पानीपत। पुलिस ने थाना चांदनीबाग क्षेत्र की विद्यानंद कॉलोनी के पास रह रहे बांग्लादेशी परिवार को पकड़ा है। परिवार के पांच सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिनमें पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। सभी को पुलिस की निगरानी में पुलिस लाइन में रखा गया है। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि करीब 20 साल पहले परिवार के मुखिया बाबुल बांग्लादेश के ठाकुर गांव जिले से अवैध रूप से भारत आए थे। दिल्ली होते हुए पानीपत पहुंचे और फैक्टरियों में काम करने लगे थे।
पानीपत पुलिस को विद्यानंद कॉलोनी के पास धूप सिंह नगर में अवैध रूप से बांग्लादेशी परिवार के रहने की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षा शाखा ने सूचना पर काम करना शुरू कर दिया था। संदिग्ध परिवार के दस्तावेजों की जांच कराई गई थी। साथ ही परिवार पर नजर भी रखी जा रही थी। जब टीम को पुख्ता हो गया कि परिवार बांग्लादेशी है तो पुलिस ने बुधवार शाम को परिवार को हिरासत में ले लिया। सभी को पुलिस लाइन ले जाकर पूछताछ की गई जिसमें पता चला है कि बांग्लादेश के ठाकुर गांव जिले के बाबुल अपनी पत्नी के साथ भारत आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 20 साल से वह किराये के मकान में रहकर फैक्टरियों में काम करते रहे। यहां पर उनके तीन बच्चे दो बेटी और एक बेटे का जन्म हुआ। बाबुल ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के रास्ते से भारत में आए और इसके बाद दिल्ली से होते हुए पानीपत पहुंचे थे। यहां पर वह फैक्टरियों में काम करने लगे थे। अभी भी वह अलग-अलग फैक्टरियों में काम कर रहे हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर वापस भेजने की तैयारी चल रही थी।



विद्यानंद कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे परिवार को पकड़ा है। अभी पूछताछ की जा रही है। सभी को बांंग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें