फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिसे देखते हुए पानीपत-खटीमा हाईवे पर भारी वाहनों को प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

भारी वाहनों को अब यूपी में प्रवेश करने के लिए पानीपत से घरौंडा से करनाल से सहारनपुर के लखनौती यमुना पुल से होकर यूपी में प्रवेश दिया जाएगा। जहां से भारी वाहन पंचकुला हाईवे से होकर उत्तराखंड करेंगे।
पानीपत जिले में कांवड़ यात्री सनौली बॉर्डर से प्रवेश करते हैं। यूपी के शामली पुलिस पहले ही पानीपत-खटीमा हाईवे पर भारी वाहनों के संचालन को प्रतिबंधित कर चुकी है। जिसे देखते हुए पानीपत पुलिस ने भी भारी वाहनों पर रोक लगा दी। अब यूपी के शामली की ओर जाने वाले वाहनों को करनाल से सहारनपुर से होकर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

इससे वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाना होगा। उधर, रविवार को एसपी भूपेंद्र सिंह ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित व शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें