फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गढ़ सरनाई गांव में किया बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
गढ़ सरनाई गांव में बाबा साहेग की प्रतिमा का अनावरण करते  सरपंच जयपाल सैनी व फूलकुमार नंबरदार। स
विज्ञापन
सनौली। गढ़ सरनाई गांव में शनिवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्यातिथि ग्राम पंचायत सरपंच जयपाल सैनी, फूलकुमार नंबरदार, शमशेर नंबरदार और गुरु रविदास सभा के प्रधान प्रवीण कटारिया रहे। कार्यक्रम में सर्व समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सरपंच जयपाल सैनी ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को सबसे मजबूत संविधान दिया है, इसमें हर किसी के अधिकारों के साथ कर्तव्य भी दिए गए हैं, उनके इस कदम से समाज ही नहीं देश को मजबूती मिली है। हमें उनकी शिक्षा और संदेश को जीवन में अपनाना चाहिए। इस मौके पर गुरु रविदास सभा के उपप्रधान रमेश, कैशियर सतीश, आंबेडकर भवन कुलदीप नगर के प्रधान सुरजीत, भूप सिंह, प्रेम बौद्ध, सतबीर चंदौली, राजपाल महाराज, सतीश, शुभकरण, सत्यनारायण व शीशपाल कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें