फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया

Sun, 07 Dec 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। गुरु रविदास समाज कल्याण समिति द्वारा शनिवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य साहब सिंह रंगा ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा रचित संविधान एक पवित्र ग्रंथ है। बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू गांव में महार परिवार में हुआ। इनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल व माता भीमा बाई था। उनका पूरा जीवन संघर्षों से भरा हुआ है। उन्होंने शिक्षा के महत्व को समझा और उच्च से उच्चतर शिक्षा प्राप्त की और भारत के संविधान की रचना की। जिसकी देश में ही नहीं विदेशों में भी प्रशंसा की जाती है। इस मौके पर प्रधान राजेंद्र सिंह, महासचिव रामकिशन बडगूजर, सुरेंद्र भापरा, महावीर, सतबीर चालिया, रामकुमार राठी व राज हलदाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें