फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वीडियो वायरल कर रहे बाबा गैंग के गुर्गे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जुनैद की गिरफ्तारी के बाद भी बाबा गैंग के गुर्गों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है। पुलिस लगातार गैंग के सदस्यों की तलाश का दावा कर रही है। वहीं गैंग के सदस्य अलग-अलग नाम से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे हैं। यहां तक की पुलिस की कार्रवाई की वीडियो भी बाबा गैंग ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
विज्ञापन

पानीपत पुलिस के लिए चुनौती बने बाबा गैंग के सरगना जुनैद और उसके साथी उवैश को पुलिस रविवार देर रात को गिरफ्तार किया था। सोमवार को दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस ने सात दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, गैंग के सदस्यों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। उसके साथी बाबा गैंग के नाम से बने अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट से जुनैद की वीडियो लगातार वायरल कर रहे हैं। जिसमें जुनैद को गिरफ्तार करने की वीडियो भी शामिल है। यही नहीं एक वीडियो में तो उसकी वापसी का भी दावा किया गया है।
वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है जुनैद के साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसके अन्य साथी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि जुनैद और उसके साथी से पूछताछ चल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें