फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी 500 अटल सेवा केंद्र व 59 आयुष्मान मित्रों के केंद्रों पर बनेंगे आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सरकार ने 1.80 लाख से कम आय वाले पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाने की घोषणा की। पिछले चार दिन से पांच केंद्रों पर इन योजना के अंतर्गत कार्ड बन रहे हैं। आज सिविल अस्पताल में सांसद संजय भाटिया इस योजना का उद्घाटन करेंगे। इस योजना के तहत जिले में लगभग सवा लाख पात्रों को चिह्नित किया किया गया है। स्वास्थ्य कर्मचारी अब इनसे संपर्क कर इनके कार्ड बनाएंगे। इसके अलावा सभी 500 अटल सेवा केंद्रों व 59 आयुष्मान मित्रों की आईडी भी जनरेट कर दी गई है। लोग अपनी नजदीकी केंद्र पर जाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
पिछले चार दिन से अस्पताल में लग रही भीड़
पहले इस योजना का उद्घाटन 16 नवंबर को होना था। इसको स्थगित कर इसकी तिथि 21 नवंबर तय कर दी गई। कार्ड 16 नवंबर से ही बनने शुरू हो गए थे। पिछले चार दिन से कार्डों के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट रही है। लिस्ट में नाम न होने पर लोग निराश घर भी लौट रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि परिवार पहचान पत्र में अंकित की गई वार्षिक आय के अनुसार ही कार्ड बनेंगे।
बॉक्स
लोग परेशान न हों, सभी केंद्रों पर बनेंगे कार्ड- सिविल सर्जन
आज इस योजना का सिविल अस्पताल से उद्घाटन होगा। लोग किसी के बहकावे में न आए। अब भी सभी केंद्रों पर नियमित रूप से कार्ड बनेंगे। परिवार पहचान पत्र इसके लिए अनिवार्य हैं। उनका प्रयास है कि हर पात्र तक ये सेवा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें