फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
बापौली। गांव शिमला गुजरान में जानकारी देते स्वास्थय निरक्षक सुशील कुमार - फोटो : Panipat
विज्ञापन
बापौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बापौली की ओर से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए फीवर मास सर्वे और एंटी लारवा एक्टिविटी की गई। शिमला गुजरान गांव में स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील कुमार ने सभा कर लोगों को बीमारी से बचाव के बारे में समझाया। ग्रामीणों को बताया गया कि पिछले कई दिनों से बारिश हो रही थी।
विज्ञापन

घरों के आसपास गड्ढों, छतों पर पड़े हुए बेकार सामान जैसे पुराने टायर, मटके, प्लास्टिक की बोतलें, बाल्टी एवं गमले आदि में बारिश का पानी जमा हो गया होगा। उसे निकाल दें। बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में खून की जांच कराएं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अतोलापुर, अधमी, गोयला खेड़ा और खोजकीपुर गांवों में भी जागरूकता कार्यक्रम किए। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, एमपीएचडब्लू रोहताश, नरेंद्र, कमलजीत, सतबीर सिंह, जितेंद्र कुमार और आशा वर्कर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें