माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव एवं सीजेएम वर्षा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ जिला समन्वयक डॉ. हितेश और एडवोकेट नीलम मंडोल भी मौजूद रहे। शिविर विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगाया गया।
प्रिंसिपल डॉ. रेखा शर्मा ने मुख्य अतिथि को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर किया। सीजेएम वर्षा शर्मा ने विद्यार्थियों को पॉक्सो कानून, बच्चों के अधिकारों और व्यक्तिगत सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को सुरक्षित माहौल में शिक्षा पाने का हक है। किसी भी असहज परिस्थिति में बच्चों को बिना डरे अभिभावकों, शिक्षकों या हेल्पलाइन की मदद लेनी चाहिए।
प्रिंसिपल डॉ. रेखा शर्मा ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक होना जरूरी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास और सतर्कता बढ़ती है।
3