फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सुपर-100 और मिशन बुनियाद के खंड स्तर पर जागरूकता शिविर का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सुपर-100 और मिशन बुनियाद के तहत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का शुक्रवार से शुभारंभ हुआ। जागरूकता शिविर का आगाज खंड पानीपत से हुआ जिसमें डाइट संस्थान में राजकीय स्कूलाें से कक्षा आठवीं और 10वीं के टॉप तीन विद्यार्थी और उनके अभिभावकों ने लिया भाग। शिविर में विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद व सुपर- 100 के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मुख्यातिथि एसडीएम मंदीप कुमार रहे। उन्होंने कहा कि मिशन बुनियाद और सुपर-100 परियोजना का उद्देश्य 2018 में शुरू होने वाले सुपर-100 के माध्यम से 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को आईआईटी और मेडिकल की कोचिंग प्रदान करना है। इस कार्यक्रम ने पिछले चार वर्षों में 160 से अधिक छात्रों को आईआईटी, एनआईटी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाने में सफलता प्राप्त करवाई है। जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया ने बताया कि मिशन बुनियाद के अंतर्गत नौवीं और 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बीच में एक स्वतंत्र, सकारात्मक और प्रतिस्पर्धी भावना बढ़ाना है ताकि वे अपने आगामी जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें। बीईओ पानीपत बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि जागरूकता और सेमिनार के माध्यम से जागरूकता किया जा रहा है। डीईईओ राकेश बूरा ने बताया कि छात्रों को मोटिवेट करने के लिए इस प्रयास के पीछे एक महत्वपूर्ण मंच है। जो बच्चों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
यह सेमिनार बच्चों को बता रहा है कि कैसे वे अपनी क्षमताओं को निखार सकते हैं और अपने सपनों को हकीकत में बदल सकते हैं। विकल्प फाउंडेशन से राजन सिंह ने बताया कि नई दिशा, नई ऊंचाई परियोजना के माध्यम से प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग ने शिक्षा में नई दिशा प्रदान करने का संकल्प लिया है, ताकि हर एक छात्र अपने सपनों की पूर्ति की दिशा में कदम बढ़ा सके। मंच संचालन ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक ने किया। इस अवसर पर डाइट प्राचार्य बिजेंद्र नरवाल, डिप्टी डीईओ अनिता डागर, बीआरसी पानीपत बिक्रम सहरावत, प्राचार्य पवन आर्य, डीएसएस संदीप कुमार, श्रवण कुमार, सविता, नविता व अनिता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें